img-fluid

गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर

December 25, 2022

  • प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर छाया उल्लास

भोपाल। शहर में शनिवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ईसाई समाज के लोगों क्रिसमस की खुशियां मनाईं। देर रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया। मसीही समुदाय के प्रभु यीयु मसीह के जन्मोत्सव पर गिरजाघरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रभु यीशु का भव्य स्वागत किया गया। क्रिसमस पर्व की खुशियां मनाई गईं। शनिवार को सूर्यास्त होते ही शहर की सभी गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा गए। लोग नए कपड़े पहनकर शाम होते ही गिरजाघरों में पहुंचने लगे थे। कैरोल सिंगिंग के जरिए यीशु का गुणगान हुए।


रात 11:30 बजे से चर्चों में बाइबिल का पाठ शुरू किए गए। फिर लोगों की उत्सुकता बढ़ रही थी। मध्य रात्रि चर्च का घंटा बजाकर पादरी ने प्रभु के जन्म का संदेश दिया तो हर किसी के चेहरे खुशी से खिल गए। सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। गिरजाघरों में केक काटकर खुशियां मनाईं। गिरजाघरों में पूरी तरह से देश-दुनिया से कोरोना मुक्ति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। कुछ लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी पहने नजर आए। सांता ने बच्चों को बांटे उपहार व टाफियां दीं।

Share:

  • 2018 में हारने वाली 121 सीटों के लिए भाजपा का रोडमैप तैयार

    Sun Dec 25 , 2022
    केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों के बीच पहुंचेंगे भाजपाई भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों के लिए अगल-अलग प्राथमिकताएं तय की हैं। जिसके तहत 2018 के चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved