img-fluid

‘जबरन चुप कराने और देशद्रोही बताने का चलन लोकतंत्र पर पड़ेगा भारी’, खरगे का केंद्र सरकार पर निशाना

April 14, 2023

नई दिल्ली। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को जबरन चुप कराना और देशद्रोही बताने का चलन खतरनाक है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर देगा। खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज संसद को बहस के बजाय युद्ध के अखाड़े में बदल दिया गया है। यह काम विपक्ष द्वारा नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल ने किया है।

बाबासाहेब को किया याद
खरगे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब हमेशा हमारे मार्गदर्शक प्रकाश और शक्ति बने रहेंगे।


बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नेहरू ने खुद कहा था कि डॉ. अंबेडकर की तुलना में किसी ने संविधान निर्माण पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। आज उस विरासत पर हमला हो रहा है।

देश के संविधान पर हो रहा हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि बाबासाहेब ने हमें संविधान के माध्यम से न्याय, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्य दिए। आज देश के संविधान और इन मूल्यों पर सुनियोजित हमला हो रहा है। उन्होंने लोगों से संविधान और उनके विचारों की रक्षा के लिए अंबेडकर की जयंती पर प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया।

Share:

  • भारत में इस दिन आ रहा Samsung का तगड़ा स्‍मार्टाफोन, कंपनी कंफर्म की भारत में लॉन्चिंग

    Fri Apr 14 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। दिग्‍गज टेक कंपनी Samsung ने अपने अपकमिंग फोन Samsung Galaxy M14 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy M14 5G को पिछले महीने ही यूक्रेन में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M14 5G के साथ Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved