
नई दिल्ली। मंगलवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों तेजी पर ब्रेक लग गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा।
सोने की कीमत में आज 0.04 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 47,900 रुपये पर आ गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का दाम मंगलवार को 0.28 फीसदी टूटकर 61,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved