जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

ग्रहों के राजकुमार बुध होने जा रहे इस राशि में उदित, जानिए कब से

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अप्रैल में 9 ग्रह गोचर कर रहे हैं। ज्यो तिष शास्त्र में इस घटना को बेहद अहम माना जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध (Prince Mercury) 12 अप्रैल को उदित होने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह के उदित व अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य के करीब जब कोई ग्रह आ जाता है तो उसकी शक्तियां कम हो जाती हैं। वहीं सूर्य के उस ग्रह से दूर जाने पर वह ग्रह उदित होता है।



मिथुन- बुध ग्रह का उदित होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बुध आपके 11वें भाव में उदित हो रहे हैं। जिसे लाभ व आय का स्थान माना गया है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में मुनाफे के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव हैं। बुधदेव को बुद्धि व व्यापार का कारक माना जाता है। इस समय आप बुद्धि से धन कमाने में सफल रहेंगे।

कर्क- कर्क राशि वालों के दशम भाव में बुध उदित होने जा रहे हैं। जिसे कर्म व करियर का स्थान कहा जाता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा।

मीन- मीन राशि के दूसरे भाव में बुध उदित होंगे। जिसे धन व वाणी का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका धन आपको प्राप्त हो सकता है। शिक्षा व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी रहेगा। मीन राशि वालों को इस समय हर काम में सफलता हासिल होगी।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे, इमरान के समर्थक सड़क पर उतरे

Mon Apr 11 , 2022
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी संकट जारी है। एक तरफ आज नए प्रधानमंत्री का एलान होना है, तो दूसरी तरफ इमरान खान के हजारों समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर, मुल्तान जैसे शहरों में जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है। नई सरकार के विरोध में लोग नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ […]