img-fluid

इन्दौर शहर अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की कतार हुई लंबी

June 06, 2025

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर शहर के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस की गुटबाजी भारी रही। पर्यवेक्षक से मिलने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को ही अध्यक्ष पद के लिए सबसे योग्य और प्रभावी बताया। पंजाब के सांसद गुरजीतसिंह ओजाल ने कल कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1, 3, 4 और 5 के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जो भी कार्यकर्ता मिलने के लिए गए थे उन कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक ने वन-टू-वन चर्चा की। कुछ कार्यकर्ताओं ने समूह के रूप में मिलने की इच्छा जताई तो उनसे समूह के रूप में मुलाकात की। दिनभर चली मुलाकात के दौरान जिस विधानसभा क्षेत्र से जो भी मिलने गया उसने अपने नेता का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे कर दिया। हर कोई यह चाहता है कि अब शहर अध्यक्ष का पद उसके विधानसभा क्षेत्र के नेता के हाथ में आना चाहिए।


कौन-कौन है दावेदार
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राय जानने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए अन्य प्रमुख दावेदारों की भी मौजूदगी रही, जिनमें 3 नंबर विधानसभा से अश्विन जोशी और पिंटू जोशी ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं 1 नंबर से दीपू यादव और 4 नंबर से वर्तमान अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा भी फिर से मैदान में हैं। राजू भदौरिया, अमन बजाज, दीपू यादव के नाम सामने आए हैं। इसके साथ ही वर्तमान शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा एक और कार्यकाल प्राप्त करना चाहते हैं, वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं और आगे भी रहेंगे। इसके लिए उनका नाम भी आगे आया है। वैसे कांग्रेस की ओर से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा।

Share:

  • हज यात्रियों की संख्या में 30 साल की सबसे बड़ी गिरावट, जानें क्या हैं कारण

    Fri Jun 6 , 2025
    डेस्क: सऊदी अरब (Saudi Arabia) में इस साल हज यात्रा (Hajj Pilgrimage) में 30 सालों में सबसे कम तीर्थयात्री पहुंचे हैं, कोविड-19 महामारी के दौर को छोड़ दिया जाए, तो गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सिर्फ 16,73,230 मुसलमानों (Muslims) ने हज यात्रा की, जिनमें से ज्यादातर हर साल की तरह सऊदी अरब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved