
भोपाल। वन्यप्राणियों के हमले में मरने वाले लोगों के स्वजनों को राज्य सरकार अब चार के स्थान पर आठ लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में यह घोषणा की थी। वन्यप्राणी मुख्यालय ने आठ लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उसमें यह भी प्रस्तावित किया है कि वन्यप्राणियों के हमले में मृत या अपंग होने पर संबंधित के परिवार या व्यक्ति को पांच साल तक पांच हजार रुपये महीना पेंशन दी जाए, ताकि उस परिवार को संभलने का मौका मिल सके। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा जा चुका है। जल्द ही कैबिनेट अंतिम निर्णय लेगी।
सालभर में आएगा 10 करोड़ का खर्च
नई व्यवस्था से सालभर में जनहानि और जन घायल के प्रकरण में सात से 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वर्तमान में सालभर में ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
वन्यप्राणियों के हमले में मृत और घायलों का आंकड़ा
वर्ष — जनहानि — जन घायल
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved