
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर(Bollywood actress Mrunal Thakur) और साउथ के सुपरस्टारSouth Indian superstar) धनुष की रोमांटिक खबरें(Dhanush’s romantic news) पिछले कुछ समय से चर्चा में रही हैं, लेकिन अब जो दावा सामने आया था कि दोनों वैलेंटाइन्स डे पर(Both on Valentine’s Day) शादी कर रहे(Getting married) हैं, वह पूरी तरह गलत साबित हुआ है। मीडिया और सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह तेजी से फैल रही थी कि मृणाल और धनुष(Mrinal and Dhanush) अपनी शादी को लेकर तैयार हैं और 14 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधेंगे। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई और दोनों ने भी अभी तक किसी आधिकारिक बयान के जरिए शादी की खबर को सही नहीं ठहराया है।
असल में, दोनों की रिलेशनशिप को लेकर खबरें केवल अटकलों और सूत्रों पर आधारित हैं। जबकि कई फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही रूपों में जोड़कर देखने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरफ से शादी की तारीख या तैयारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना सही होगा कि मृणाल ठाकुर और धनुष वैलेंटाइन्स डे पर शादी नहीं कर रहे हैं, और इस तरह की खबरें केवल अफवाह और स्पेसिफिकेशन पर आधारित हैं।
मूवी होगी उसी महीने रिलीज
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मृणाल की फिल्म दो दीवाने शहर में जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं, वो फरवरी में रिलीज होने वाली है तो ऐसे में शादी कैसे होगी। वहीं फिर मार्च में उनकी तेलुगु फिल्म रिलीज होने वाली है।
कबसे आ रही डेटिंग की खबरें
बता दें कि काफी समय से मृणाल और धनुष के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। खासकर जब धनुष, मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई आए थे। धनुष ने तो इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन मृणाल ने जरूर उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताया है।
मृणाल ने धनुष को बताया दोस्त
एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा था कि धनुष सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त हैं। वहीं उनके स्क्रीनिंग में आने को लेकर मृणाल ने कहा था कि उन्हें तो अजय देवगन ने इन्वाइट किया था।मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभी उनकी 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक है 2 दीवाने शहर में जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। इसके अलावा वह फिल्म डकैत में भी नजर आएंगी जिसमें वह और अदिवी शेष लीड रोल में हैं।वहीं धनुष फिल्म कारा में नजर आएंगे जो सस्पेंस थ्रिलर मूवी होने वाली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved