
डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अदाकारी वाली फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) इन दिनों बॉक्स ऑफिस (Box Office)पर कमाल कर रही है। रिलीज (Released) के कई दिनों के बाद भी बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का एलान किया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स (Makers) ने एक और बड़ी अपडेट दी है। उनके मुताबिक ईद (Eid) के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म हिंदी के अलावा साउथ (South) की भाषाओं (Languages) में रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ इस साल ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बताया जाता है कि यह फिल्म हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाएं शामिल हैं। मेकर्स का यह फैसला साउथ के दर्शकों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
बता दें कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं। यह फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। इसमें एक भारतीय जासूस के बारे में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी में जाता है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved