img-fluid

भट्टी की तरह तप रहा प्रदेश

May 15, 2022

  • बादलों के कारण राजधानी में थोड़ी राहत

भोपाल। चार दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने शनिवार को भीषण रूप ले लिया।सुबह नौ बजे से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश में गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ जिलों राजगढ़, गुना, सागर, दमोह, सतना, ग्वालियर, सीधी व रीवा लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग की वरिष्ठ विज्ञानी ममता यादव का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अब काफी कमजोर हो गया है, लेकिन उसकी हवाओं का असर सभी जगहों पर बना हुआ है।


हालांकि प्रदेश में शनिवार दोपहर से मौसम ने करवट ली। बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। जबलपुर-सिंगरौली के कुछ इलाकों में बौछारों ने कुछ राहत दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अभी चार दिन तक इसी तरह तेज धूप और बादल छाए रहेंगे। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में राहत रहेगी, जबकि ग्वालियर, सागर और सतना में गर्मी के तेवर कुछ नरम जरूर हुए हैं, लेकिन 18 मई तक इसी तरह मौसम रहेगा। अभी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

ईरान में बने हवाओं के घेरे से यहां राहत
पश्चिमी विक्षोभ ईरान मेंट्रफ के रूप में है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं। बिहार से असम और मेघालय तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन पश्चिम बंगाल क्षेत्र में तक विस्तृत है। ईरान के ऊपर शनिवार से ऊपरी हवाओं का घेरा सक्रिय हो गया है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस कारण रविवार से सबसे पहले इसका असर उज्जैन में देखने को मिलेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर में हल्के बादल और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। भोपाल में तापमान 43 डिग्री के आसपास तो इंदौर में यह 41 डिग्री तक रह सकता है। जबलपुर में 44 डिग्री तक बने रहने की संभावना है।

अभी यहां राहत कम
पश्चिमी हवाओं के कारण आधे एमपी में राहत मिल जाएगी, लेकिन मध्यप्रदेश के ऊपरी इलाकों को अभी तीन से 4 दिन का इंतजार करना होगा। ग्वालियर, चंबल, सागर और सतना जैसे महानगरों में शनिवार को कहीं-कहीं तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा की गिरावट नहीं होगी। यहां पारा 45 डिग्री के आसपास रहेगा। तापमान में गिरने से सीवियर हीट वेव से तो राहत रहेगी, लेकिन लू चल सकती है।

Share:

  • प्रदेश में अब प्रेशराइज्ड पाइप लाइन से होगी सिंचाई

    Sun May 15 , 2022
    जल संसाधन विभाग ने 9 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना तैयार किया भोपाल। मप्र में सरकार अब सिंचाई के लिए प्रेशराइज्ड पाइप लाइन की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। जल संसाधन विभाग ने हाल ही में ऐसी 46 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के टेंडर करने जा रहा है, जिनसे पाइप लाइन के जरिए सिंचाई की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved