
नई दिल्ली। शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मामूली 12 अंक टूटकर 57,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी कारोबार के अंत में 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर होकर लाल निशान पर हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसलकर 17,214 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved