
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 285 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 55835 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 68 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 16698 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
बाजार खुलने के साथ लगभग 1594 शेयरों में तेजी आई, 513 शेयरों में गिरावट आई और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 86 अंकों की उछाल के साथ 55,550 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 35 अंक की तेजी लेते हुए 16,630 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved