
नई दिल्ली ।बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की बात होती है तोअक्षय कुमार (Akshay Kumar )और प्रियदर्शन(Priyadarshan) की जोड़ी का नाम अपने आप सामने आ जाता है। (Hera Pheri) और (Bhool Bhulaiyaa )जैसी फिल्मों से दर्शकों को गुदगुदाने वाली यह जोड़ी अब 14 साल बाद फिर साथ लौट रही है और उनकी नई फिल्म भूल भुलैया(Bhoot Bungla )को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।इसी बीच फिल्म के पहले गाने “राम जी आके भला करेंगे” का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। लंबे समय बाद इस हिट जोड़ी की वापसी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, और अब सभी को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज(teaser and trailer release) का बेसब्री से इंतजार है।
टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के अनोखे अंदाज से होती है। वह सफेद धोती में नजर आते हैं और शर्टलेस लुक में कई मालाएं पहने दिखाई देते हैं। स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल उभरता है और इसके बाद बैकग्राउंड डांसर्स के साथ उनका मस्ती भरा डांस माहौल को पूरी तरह सेट कर देता है। टीजर में हॉरर और कॉमेडी का हल्का सा मिश्रण दिखाई देता है जो फिल्म की टोन की झलक देता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं और पूरे गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Pritam ने कम्पोज किया है। लिरिक्स Kumar ने लिखे हैं। अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले Arijit Singh ने इसे गाया है जबकि रैप पार्ट मेलो डी ने लिखा और परफॉर्म किया है। मेकर्स ने घोषणा की है कि पूरा गाना गुरुवार को रिलीज होगा।
फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 15 मई को आने वाली थी लेकिन अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस नई तारीख का ऐलान किया और लिखा कि फन की शुरुआत होने वाली है।
भूत बंगला को बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी नजर आएंगे। खास बात यह है कि दिवंगत अभिनेता असरानी की यह आखिरी फिल्म होगी। उनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था और अब दर्शक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयपुर और हैदराबाद में की गई थी और पिछले साल मई में इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी थी। हॉरर कॉमेडी जॉनर में अक्षय की वापसी को लेकर ट्रेड पंडित भी काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस तरह की फिल्मों में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।
भूत बंगला के अलावा अक्षय की आने वाली फिल्मों में वेलकम टू द जंगल और हैवान भी शामिल हैं। वेलकम टू द जंगल में उनके साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे कई सितारे नजर आएंगे। वहीं हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved