img-fluid

T20 World Cup 2026 वार्मअप मैचों की धमाकेदार शुरुआत पहले दिन अफगानिस्तान इंडिया ए और इटली ने मारी बाजी

February 03, 2026


नई दिल्‍ली । T20 World Cup 2026 का पहला दिन सोमवार 2 फरवरी को वार्मअप मैचों (Warm-up matches)के साथ शुरू हुआ पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए और तीन अलग-अलग शहरों में मैच हुए इनमें से एक मैच में इंडिया(India) ए भी मैदान में उतरी। यह टीम मुख्य टूर्नामेंट (main tournament)का हिस्सा नहीं है लेकिन इसमें एक ऐसा खिलाड़ी शामिल (players included)था जो भारत की टी20 टीम(India’s T20 team) का हिस्सा है। वार्मअप मैचों में पांच टीमें मुख्य टूर्नामेंट खेलने वाली हैं और एक इंडिया ए
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से हराया
पहला मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए दरविश रसूली ने 46 गेंदों में 84 रन की जोरदार पारी खेली जबकि इब्राहिम जादरान ने 36 और मोहम्मद नबी ने 34 रन बनाए स्कॉटलैंड की टीम 123 रन पर ऑल आउट हो गई अजमतुल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिए और जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद नबी को दो दो विकेट मिले

इंडिया ए ने यूएसए को 38 रनों से हराया
दूसरा मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंडिया ए और यूएसए के बीच खेला गया यह हाई स्कोरिंग मुकाबला था इंडिया ए ने तीन विकेट खोकर 238 रन बनाए एन जगदीशन ने 55 गेंदों में शतक जड़ते हुए 104 रन बनाए कप्तान आयुष बडोनी ने 26 गेंदों में 60 रन और तिलक वर्मा ने 38 रन ठोके यूएसए की टीम 200 रन तक पहुंचने में सफल रही लेकिन लक्ष्य से 38 रन पीछे रह गई रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई

इटली ने कनाडा को 10 रन से हराया
दिन का तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इटली और कनाडा के बीच हुआ इटली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 156 रन बनाए जेजे स्मट्स ने 37 और हैरी मनेटी ने 33 रन बनाए कनाडा की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 37 और युवराज सामरा व निकोलस किर्टोन ने 33-33 रन बनाए


  • पहले दिन के नतीजों ने बढ़ाया टूर्नामेंट का रोमांच
    पहले दिन के वार्मअप मैचों ने यह दिखा दिया कि टीमें मुख्य टूर्नामेंट से पहले पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही हैं हर मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला अगले मैचों में और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है

     

    Share:

  • इंदौर: टंकी के साथ कार्यालय भी तोड़े, कचरे के ढेर में पटके कई प्रमाण पत्र

    Tue Feb 3 , 2026
    रहवासियों ने अफसरों को बुलाकर बताया मामला, मौके से मिले कई खाली प्रमाण-पत्र और आवेदनकर्ताओं के जमा किए गए फार्म इंदौर। पिछले दिनों संगमनगर झोनल कार्यालय के परिसर में वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को तोड़ा गया था। इस दौरान वहां संचालित होने वाले कई कार्यालय भी ढहा दिए गए थे। इस दौरान कार्यालयों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved