img-fluid

फिर गिरा दिन और रात का पारा

February 12, 2025

  •  तापमान अब भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, शुक्रवार से फिर सताएगी गर्मी

इंदौर। शहर के तापमान में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कल भी दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। दो दिनों में ही रात का तापमान 4 डिग्री से ज्यादा कम हो चुका है। हालांकि दिन और रात का तापमान अब भी सामान्य से 1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे एक बार फिर गर्मी का असर तेज होगा।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.4 डिग्री और रविवार रात की अपेक्षा 4.2 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी रहा और अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। शनिवार को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 17 डिग्री के करीब नजर आ सकता है, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास होगा और रात को भी ठंड का असर कम होगा।

एक नजर इस माह गिरते उठते तापमान पर 

तारीख अधिकतम न्यूनतम

6 23.5 12

7 24.8 13.9

8 29.4 14.9

9 30.9 17.2

10 30.4 14.4

11 29.8 13

(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

  • चौराहों से हटाएंगे रोटरियां, निगम कराएगा सर्वे

    Wed Feb 12 , 2025
    पिछले दिनों विजयनगर, पाटनीपुरा, लोखंडे और अन्य स्थानों की रोटरियां तोड़ी गईं इंदौर। नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों से यातायात सुधार के लिए रोटरियां हटाने की तैयारी में है। कई जगह ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे, ताकि यातायात सुगम हो सके। इसी के चलते नगर निगम ने पाटनीपुरा, विजयनगर, लोखंडे पुल के समीप और अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved