
इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल दिन का तापमान बढक़र 33 डिग्री (33 degrees) के करीब जा पहुंचा। वहीं रात का तापमान भी 18 डिग्री के करीब पहुंचा। तापमान बढऩे के कारण गर्मी (Heat) सताने लगी है। रात को जो ठंडी हवाएं कुछ समय पहले तक परेशान करती थी, अब वह सुहानी लगने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान बढ़ेगा, फिर इसमें गिरावट आएगी।
4 मार्च से फिर गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 3 मार्च तक दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का 17 डिग्री और इससे ऊपर ही रहेगा। वहीं 4 मार्च से हवाओं का रुख उत्तरी होने के साथ ही तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। दिन का तापमान घटकर 29 से 30 डिग्री और रात का 13 से 14 डिग्री तक जाने का अनुमान है। दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने के बाद 7 मार्च से एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ेगी और पारा 35 डिग्री के आगे नजर आएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved