img-fluid

‘TMC ने किया भ्रष्टाचार, मिलना ही चाहिए था जवाब’, बंगाल में भाजपा की बढ़त पर बोले हुमायूं कबीर

May 04, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा फेरबदल देखने के लिए मिला रहा है. टीएमसी और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर देखने के लिए मिल रही है. 194 सीटों से भाजपा आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी को ये बड़ा झटका लगता दिख रहा है. 15 सालों का सत्ता एक झटके में खत्म होती नजर आ रही है. इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने रिएक्शन दिया है. हुमायूं कबीर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस तीन बार सत्ता में रही. सरकार ने कई गलत निर्णय लिए और राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ. यही कारण है कि टीएमसी को सत्ता से बाहर होना पड़ रहा है.


  • दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि भाजपा को टीएमसी से अधिक सीटें मिलेंगी. मैं खुश हूं कि टीएमसी की हार से खुश हूं. टीएमसी ने लोगों पर अत्याचार किया. राज्य में भ्रष्टाचार किया. इनको जवाब मिलना चाहिए था और इस बार जवाब मिल गया है.’

    एजेयूपी प्रमुख ने आगे कहा, ‘टीएमसी ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया. लोगों को नौकरी नहीं मिली. सड़कों की बुरी स्थिति है. शिक्षा व्यवस्था भी बेहद खराब है. अस्पतालों में एक बेड पर ही तीन-तीन मरीजों का इलाज कर दिया जाता है. इसलिए टीएमसी को जवाब मिलना ही चाहिए था.’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राज्य में आगे बढ़ती है तो उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है. बंगाल की जनता ने उन्हें वोट दिया है, तो भाजपा जीतेगी ही. इस दौरान, हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नाओदा विधानसभा सीटों पर अपनी जीत का दावा किया. फिलहाल, वे दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं.

    Share:

  • केरल की वो इकलौती सीट, जिस पर जीत की तरफ बढ़ रही है लालू यादव की RJD

    Mon May 4 , 2026
    डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और शुरुआती रुझानों में उसका प्रदर्शन ध्यान खींच रहा है. राज्य में राजद ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे कन्नूर के कूथुपरम्बा से पी. के. प्रवीण, कोझीकोड के वडकारा से एम. के. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved