
इंदौर। किन्नरों (Transgender) द्वारा त्योहारों (Festivals) पर शगुन की मनमानी राशि (Arbitrary Amount) वसूलने को लेकर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन (Electric Merchants Association) के समस्त व्यापारियों ने किन्नरों के दो समूह को त्योहारों पर जो शगुन राशि दी जाती है। उस राशि पर संस्था की कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों की सुविधा के लिए एकमत से निर्णय लिया है, कि राखी (Rakhi) और होली (Holi) पर मनमानी राशि ना देने, वही सुविधा अनुसार राशि देने की सहमति बनाई है। और इसके लिए सेंटर कोतवाली एडिशनल एसपी (Center Kotwali Additional SP) को सभी व्यापारियों और सचिव समीर भार्गव, विशेष माहेश्वरी, विक्रम नाहटा, शेलेंन शाह
संजय जैन,आतुर शाह, राहुल खेमानी विनोद चौधरी ने ज्ञापन दिया।
View this post on Instagram
इंदौर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन समिति के अध्यक्ष गोरधन मोहता ने बताया कि हर बार त्योहार पर कीनन द्वारा मनमानी राशि वसूली की जाती है। जिसे लेकर व्यापारियों और कीनन में विवाद की स्थिति बनती है, जिसे लेकर समस्त व्यापारियों ने त्योहारों पर राशि अपनी सुविधा अनुसार देने की बात को लेकर ज्ञापन दिया। जिससे कि व्यापारी और कीनन में विवाद की स्थिति ना हो और किन्नरों को शगुन राशि भी मिल जाए और व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का बोझ भी ना पड़े।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved