img-fluid

‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, पहले से भी ज्यादा गहरा है सस्पेंस और रोमांच

September 22, 2025

डेस्क। होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (‘Kantara: Chapter 1’) को लेकर लोगों की उत्सुकता 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ की जबरदस्त सफलता से जुड़ी है। पहली फिल्म की सफलता के बाद ही इसके प्रीक्वल का ऐलान कर दिया गया था और अब वो घड़ी आ गई है, जब इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ चंद दिन ही बाकी हैं। फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है और अब इसके साथ ही फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर (Trailer) भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। सामने आया ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें सस्पेंस (Suspense) और रोमांच (Adventure) कूट-कूटकर भरा हुआ है।


  • ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसे देशभर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के रूप में देखा जा रहा है और इस तरह से यह अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब दर्शकों के उत्साह को एक अलग स्तर पर लेकर जाते हुए फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिसमें हिंदी,अंग्रेजी, स्पेनिश, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम हैं।

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के मेकर्स ने ट्रेलर में ज्यादा राज नहीं खोले हैं। इससे सस्पेंस बरकरार है। उन्होंने एक रहस् पर बार-बार फोकस किया है- जो है कांतारा के अंदर नहीं जाना। इस प्रीक्वल के चारों ओर बना यही सस्पेंस फैन्स के बीच जिज्ञासा बढ़ा रहा है कि आखिर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या नया दिखाने वाले हैं। ‘कांताराः चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

    Share:

  • UP: पुलिस रिकॉर्ड्स और सार्वजनिक स्थलों पर जाति के उल्लेख पर रोक, आदेश जारी

    Mon Sep 22 , 2025
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जातिगत भेदभाव (Caste Discrimination) खत्म करने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश के अनुपालन में पुलिस रिकॉर्ड्स (Police Records) और सार्वजनिक स्थलों (Public Places)से जाति के उल्लेख पर रोक लगा दी गई है। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved