
तेहरान। अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के परमाणु संवर्धन केंद्र नतान्ज पर फिर बड़ा हमला किया है। शनिवार को दोनों देशों ने ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन सुविधा केंद्र को हवाई हमले में निशाना बनाया। ईरान की राज्य मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। हमले के बाद दूर तक धमाके की आवाज को सुना गया। धमाका बहुत जोरदार बताया जा रहा है। अलजजीरा की रिपोर्ट में इस हमले की पुष्टि की गई है। साथ ही दावा है कि इस हमले से नतान्ज परमाणु केंद्र पर “रेडियोएक्टिव विकिरण का कोई रिसाव नहीं” हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की नतांज़ परमाणु संवर्धन सुविधा पर अमेरिका और इज़रायल ने दोबारा यह हमला किा है। हालांकि इससे आसपास के निवासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि अमेरिका-इज़रायल ने शनिवार की सुबह सुबह नतांज़ परमाणु संवर्धन सुविधा को केंद्र पर यह हमला किया। “इस परिसर में रेडियोएक्टिव सामग्री का कोई रिसाव रिपोर्ट नहीं किया गया है और इस साइट के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए कोई खतरा नहीं है।
अमेरिका और इजरायल किसी भी कीमत पर ईरान की मुख्य यूरेनियम संवर्धन साइट नतान्ज को परमाणु संपन्न नहीं होने देना चाहते। इसलिए दोनों देशों ने फिर इस केंद्र पर हमला किया है। युद्ध के पहले सप्ताह में भी इजरायल-अमेरिका ने इस केंद्र को निशाना बनाया था। उस समय सैटेलाइट इमेज में कई इमारतें क्षतिग्रस्त दिखाई दी थीं। ईरान की एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि नतांज़ में शहीद अहमदी रोशन संवर्धन सुविधा को अमेरिका और इज़रायल द्वारा “अपराधपूर्ण हमलों” के हिस्से के रूप में निशाना बनाया गया।
ईरान ने कहा कि शनिवार को हुए इस हमले ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है, जिसमें परमाणु हथियारों के अप्रसार संधि (NPT) और अन्य परमाणु सुरक्षा नियम शामिल हैं। यह केंद्र तेहरान से 220 किमी (135 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस परमाणु सुविधा को जून 2025 में ईरान और इज़रायल के बीच 12-दिवसीय युद्ध में भी निशाना बनाया गया था। बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा भी उसी दौरान इस केंद्र पर हमला किया गया। अब इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 3 हफ्ते हो चुके हैं। यह युद्ध किसी भी तरह से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इज़रायल ने कहा कि ईरान ने शनिवार सुबह भी उस पर मिसाइलें दागना जारी रखा, जबकि सऊदी अरब ने कहा कि उसके प्रमुख तेल प्रतिष्ठान वाले पूर्वी क्षेत्रों में कुछ ही घंटों में 20 ड्रोन मार गिराए गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved