img-fluid

मेरी जान से ऊपर है देश की एकता

March 25, 2022

  • नोटिस मिलने के बाद आईएएस नियाज खान ने किए ट्वीट

भोपाल। मप्र के आईएएस नियाज खान को राज्य सरकार की ओर से नोटिस मिलने के बाद शायद वे रात में ढंग से सो नहीं सके। आज सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने बहुत ही मार्मिक ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं इस देश को दिल से प्यार करता हूं। मैं नफरत फैलाने वालों की दया पर नहीं हूं। नियाज खान उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि ऐसी ही फिल्म कुछ राज्यों में मुसलमानों पर हुई हिंसा पर भी बनना चाहिए। खान पिछले एक सप्ताह से लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक ऐसे ट्वीट किए जो भाजपा नेताओं और प्रदेश के मंत्रियों को रास नहीं आए।


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के तीखे तेवर के बाद राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को नियाज खान को नोटिस जारी कर उनके ट्वीट को शासकीय सेवा आचरण नियमों के विरूद्ध बताते हुए उनसे 7 दिन में जबाव मांगा है। नोटिस मिलने के तत्काल बाद नियाज खान ने ट्वीट किया कि – जब आप कुरान में गहरी आस्था रखते हैं और सभी के लिए प्यार करते हैं तो आपका दिल स्टील बन जाता है। हमेशा न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर तुम्हें शक्ति देगा। सभी गालियां आशीर्वाद में परिवर्तित हो जाएंगी। इंसान से नहीं सिर्फ भगवान से डरो। अल्लाह को बहादुरी पसंद है। सरकार से नोटिस मिलने के बाद नियाज खान शायद रात में ठीक से सो नहीं पाए। उन्होंने सुबह साढ़े चार बजे अपनी देशभक्ति दिखाते हुए ट्वीट करते लिखा है कि मैं नफरत और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ वन मैन आर्मी हूं। हमारे देश की एकता मेरे लिए, यहां तक कि मेरी जान से भी ऊपर है। सारी जिंदगी मैंने सभी समुदायों को एक साथ लाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि हमारे पास एक ही खून और डीएनए है। मैं नफरत फैलाने वालों की दया पर नहीं हूं। मैं इस देश को अपने दिल से प्यार करता हूँ। इधर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री आज भोपाल में है, उन्होंने आईएएस खान से मिलने की बात कही थी। खान ने बताया कि विवेक ने मिलने का कोई समय नहीं मांगा है।

Share:

  • प्रदेश को बर्बादी की तरफ ले जा रही थी Congress

    Fri Mar 25 , 2022
    सरकार के दो साल होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा… भोपाल। प्रदेश की जनता ने 2003 के पहले का मध्यप्रदेश देखा है। दिग्विजयसिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। उसके बाद के 15 वर्षों में भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्य बनाया। लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved