img-fluid

‘तड़प तड़प…’ गाने का वो अनसुना किस्सा: सुबह 4 बजे केके की आवाज़ में उतरा दर्द, सलमान खान का इमोशनल सीन बना अमर

May 10, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali’s) की फिल्म(film ) हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) (1999) बॉलीवुड की उन फिल्मों(Bollywood movies) में से है, जिसकी कहानी और संगीत(music remain) आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। इस फिल्म में सलमान खान(Salman Khan), ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) और अजय देवगन(Ajay Devgn) की प्रेम कहानी ने जहां लोगों को भावुक किया, वहीं इसके गानों ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई (entirely new level)पर पहुंचा दिया।

इस फिल्म का सबसे दर्दभरा और आइकॉनिक गाना तड़प तड़प के इस दिल से आज भी जब बजता है तो भावनाओं को झकझोर देता है। इस गाने को मशहूर सिंगर केके ने अपनी आवाज दी थी, लेकिन इसके रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक किस्सा इसे और भी खास बना देता है।

बताया जाता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग देर रात शुरू हुई थी और करीब 50% हिस्सा पूरा हो चुका था, तभी स्टूडियो में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी। उस समय सिंगर केके को मजबूरन ब्रेक लेना पड़ा और वह स्टूडियो से बाहर आकर आराम करने लगे।


  • थकान के कारण केके वहीं कुछ देर सो गए और उनकी नींद सुबह करीब 4 बजे खुली। इसी बीच उन्होंने चाय पी और स्टूडियो की छत पर चले गए। उस वक्त मुंबई पूरी तरह शांत थी, सड़कें खाली थीं और वातावरण बेहद सुकून भरा था। इसी सन्नाटे और भावनात्मक माहौल ने केके को गाने के अधूरे हिस्से को फिर से महसूस करने की ताकत दी। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार से एक और टेक लेने की जिद की, हालांकि शुरुआत में दरबार ने मना किया, लेकिन बाद में सहमत हो गए।

    सुबह 4 बजे के आसपास केके ने जब हाई पिच पर गाया
    अगर मिले खुदा तो पूछूंगा खुदा से, जिस्म मुझे देके मिट्टी का शीशे का दिल क्यों बनाया। तो उस आवाज़ में दर्द, टूटन और भावनाओं का ऐसा समंदर था जिसने गाने को अमर बना दिया। फिल्म में सलमान खान का टूटे दिल वाला इमोशनल अभिनय और बैकग्राउंड में यह गाना दोनों ने मिलकर दर्शकों के दिल को गहराई से छू लिया। आज भी यह गाना भारतीय सिनेमा के सबसे दर्दभरे और यादगार गीतों में गिना जाता है।

    Share:

  • रिकॉर्ड जीत के बाद भी राजनीति छोड़ गए अमिताभ बच्चन, जानिए क्यों बीच में खत्म हुआ सियासी सफर

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली । अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जिन्हें भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) का महानायक कहा जाता है, ने अपने करियर में फिल्मों से लेकर राजनीति (Politics) तक अलग-अलग अनुभव हासिल किए हैं। जहां फिल्मों में उनका सफर लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता रहा, वहीं राजनीति में उनका समय अपेक्षाकृत छोटा और विवादों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved