img-fluid

US अब चांद पर बनाने जा रहा है मिलिट्री बेस, 20 अरब डॉलर करेगा खर्च

March 27, 2026

डेस्क: अमेरिका ने स्पेस में अपना दबदबा कायम रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नासा (NASA) ने चांद की सतह पर एक स्थायी बेस बनाने की योजना का ऐलान किया है. इस मिशन पर करीब 20 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. यह फैसला चीन को अंतरिक्ष दौड़ में पीछे छोड़ने की रणनीति के तहत लिया गया है.

नासा ने अपनी पुरानी योजना को बदलते हुए तय किया है कि वह चांद की ऑर्बिट में स्टेशन बनाने की जगह सीधे सतह पर बेस खड़ा करेगा. इस मिशन के तहत रोबोटिक लैंडर्स और ड्रोन्स की तैनाती की जाएगी. आने वाले कुछ सालों में चांद पर परमाणु ऊर्जा (Nuclear Power) का इस्तेमाल भी किया जाएगा.

नासा के प्रमुख जेरेड आइजैकमैन ने कहा, “यह वही तरीका है जिससे 1960 के दशक में अमेरिका ने अपोलो कार्यक्रम के तहत असंभव को संभव किया था. अब हम एक बार फिर ऐसा करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक हम चांद पर वापस लौटेंगे, वहां बेस बनाएंगे और अमेरिकी नेतृत्व सुनिश्चित करेंगे.”


  • अमेरिका का यह फैसला चीन से बढ़ती स्पर्धा के बीच आया है. चीन ने पिछले साल अक्टूबर में ऐलान किया कि वह 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतारेगा. चीन के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने कहा कि उनकी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और 2030 तक चांद पर इंसान उतारने का लक्ष्य अटल है.

    इस मिशन में स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क और ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेजोस भी अहम भूमिका निभाएंगे. दोनों कंपनियां नासा के लिए लूनर लैंडर विकसित कर रही हैं. हालांकि 2028 तक मानवयुक्त लैंडिंग का लक्ष्य फिलहाल समय से पीछे चल रहा है. इसके अलावा नासा ने यह भी बताया कि वह मंगल ग्रह पर परमाणु ऊर्जा से चलने वाला अंतरिक्ष यान (Nuclear-Powered Spacecraft) भेजने की योजना बन रही है. ट्रंप प्रशासन ने अपने पहले कार्यकाल में ही स्पेस फोर्स का गठन किया था, जो सात दशकों में अमेरिका की पहली नई सैन्य शाखा थी. अब चांद पर बेस बनाने की योजना इसी दिशा में अगला बड़ा कदम मानी जा रही है.

    Share:

  • Iran : तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास जोरदार धमाके, कर्मचारियों में दहशत

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान (Tehran) में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पाकिस्तानी दूतावास ( Pakistani embassy) और राजदूत के आवास के बेहद करीब जोरदार धमाके (Loud explosion) सुने गए. राजनयिक सूत्रों के अनुसार, तेहरान पिछले 28 दिनों से लगातार हवाई हमलों का सामना कर रहा है, और यह ताजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved