img-fluid

मौसम ने फिर खाई पलटी, पहाड़ों पर बर्फबारी तो कई राज्‍यों में तापमान 37 डिग्री पार, IMD का अलर्ट

February 06, 2025

नई दिल्ली। देश में वसंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार (Temperature Speed) पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) और बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। आने वाले 48 घंटों में लद्दाख और जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बारिश के साथ जमकर बारिश की संभावना जताई गई है।

मैदानी इलाकों में तेलंगाना के आदिलाबाद में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।



पश्चिम भारत में पारा 20 तक पहुंचा
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, उत्तराखंड और बिहार से सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पारा 13-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते दिन मैदानी इलाके पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर हिमपात, हिमाचल के कई हिस्सों में बिजली संकट
राजधानी शिमला, मनाली और डलहौजी समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। मंगलवार रात से सुबह तक शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कई जगह ओले भी बरसे। बारिश और बर्फबारी के बीच 500 से ज्यादा ट्रांसफर ठप होने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। पानी की स्कीमें भी बाधित हुई हैं। हिमाचल के पहाड़ों पर मंगलवार को शुरू हुई बारिश-बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी से मनाली-लेह, कुल्लू-आनी, भरमौर-पठानकोट एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और चंद्राघाटी में बर्फीला तूफान भी चला।

सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी कर रही परेशान
राजधानी में सुबह-शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन, अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। बुधवार को आलम यह रहा कि सुबह साढ़े आठ बजे से पहले लोधी रोड, सफदरजंग, रिज व आया नगर केंद्र में हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में सूरज की तपिश तेज हो गई। हालांकि मतदान करने के बाद लोग धूप का आनंद लेते दिखे।

न्यूनतम तापमान बुधवार को 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सुबह सात से साढ़े आठ तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता

आया नगर सबसे ठंडा

आया नगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान अन्य जगहों के मुताबिक सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 9.6, लोधी रोड में 10.1 और रिज में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1000 मीटर, पालम एयरपोर्ट में 800 मीटर रही। वहीं, यातायात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरे की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Share:

  • सैफ के हमलावर की जेल में कराई गई पहचान, ये लोग रहे मौजूद

    Thu Feb 6 , 2025
    मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले मामले में नई अपडेट सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार अभिनेता पर हमले के आरोपी की जेल (Jail) में पहचान कराई गई है। पहचान कराने के लिए सैफ से जुड़े कुछ लोगों को जेल में बुलाया गया था। आइए जानते हैं मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved