
रविवार से चार दिनों तक बारिश की उम्मीद
इंदौर। गर्मी (Heat) से तपते शहर (Indore) के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार शहर में सिर्फ आज और कल गर्मी देखने को मिलेगी, परसों यानी शनिवार (Saturday) से बादल (Cloud) छाएंगे और रविवार से बारिश की पूरी संभावना है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
1 से 3 तक बारिश की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रविवार, यानी 31 मई से शहर में बारिश की संभावना है। यह 3 जून तक लगातार जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश से तापमान भी गिरेगा, इससे गर्मी से परेशान शहर को तो राहत मिलेगी। साथ ही अगर अच्छी बारिश मिलती है तो जल संकट से भी शहर को राहत मिलने की उम्मीद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved