img-fluid

MP में मौसम का मिजाज बदला, इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

March 19, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश में मौसम (Weather in Madhya Pradesh) का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इंदौर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बत्ती भी गुल हो गई।

मौसम विभाग ने 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रात में जबलपुर, धार और छिंदवाड़ा में ओले गिरने और बिजली चमकने की चेतावनी दी है।


  • धार में गेहूं की फसल को नुकसान का डर
    धार शहर में गुरुवार रात करीब 10:35 बजे अचानक बिजली चमकी और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इस बेमौसम बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी गई।

    आगर में तेज आंधी के साथ बारिश
    आगर मालवा जिले में गुरुवार रात मौसम ने करवट ली और बेमौसम बारिश शुरू हुई। रात करीब 8 बजे से तेज धूल भरी आंधी चली, इसके बाद अचानक बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई, जो लगभग 45 मिनट तक जारी रही। बारिश से गर्मी से राहत मिली, हालांकि सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved