मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सिविल अस्पताल (Civil Hospital in Morena) के डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए, जब एक महिला पॉलिथिन में मरे हुए सांप (dead snake in polythene) भरकर ले आई। महिला ने बताया कि उसे इनमें से एक सांप ने काटा है। इसलिए वह दोनों को मारकर ले आई है। घटना मुरैना जिले की स्थानीय निवासी मधु राठौर के साथ घटी है।
अंबाह पुलिस ने बताया कि 35 साल की मधु अपने घर की साफ-सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने कचरे में पड़ी पॉलिथीन की तरफ हाथ बढ़ाया। जैसे ही पॉलीथीन उठाई उसमें बैठे सांपों में से एक ने उनके हाथ में काट लिया। मधु औरों की तरह घबराईं नहीं। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए दोनों सांपों को मार दिया।
महिला के पति नरेश राठौर ने बताया कि दो दिन पहले भी उनके घर दो सांप निकले थे, जिन्हें उन्होंने मारकर जला दिया। मंगलवार को फिर दो सांप निकले। इनमें से एक ने उनकी पत्नी को काट लिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved