
उज्जैन। शांतिनगर निवासी महिला 22 फरवरी को हनुमान नाका क्षेत्र के मेडिकल पर दवा लेने आई थी और जब वह वापस लौट रही थी, इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे बेहोश कर दिया और उसके कान के टॉप्स और मंगलसूत्र लेकर भाग गए। महिला को होश आया तो उसे जेवर गायब मिले और वह बीमार हो गई। इसके बाद उसका पुत्र अपनी माँ के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा और कल रात में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शांतिनगर निवासी जानकीबाई पति प्रेमचंद प्रजापत उम्र 45 साल 22 फरवरी की रात हनुमान नाका चौराहा स्थित मेडिकल पर दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद जब वह वापस अपने घर जा रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved