img-fluid

दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी, जिसने अपने भाई से कर ली थी शादी… ऐसे हुई थी मौत

December 10, 2023


इतिहास के पन्नों में कई ऐसी कहानियां दर्ज हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक कहानी है रानी क्लियोपेट्रा की। इस रानी को लेकर इतिहास में कई ऐसे किस्से दर्ज हैं जो आश्चर्यचकित कर देते हैं, इसलिए इसे इतिहास की सबसे रहस्यमई रानी माना जाता है। जिसकी बात हम कर रहे हैं, वो थीं मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा, जिसने २१ वर्ष तक मिस्र पर राज किया था। कहा जाता है कि इस रानी के दौर में मिस्र की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत हुई थी, उतनी किसी और राजा के दौर में नहीं हुई।

हालांकि, रानी सिर्फ अपनी आर्थिक नीतियों की वजह से दुनिया में लोकप्रिय नहीं हुईं, बल्कि उन्हें पूरी दुनिया उनकी कुछ बेहद खास आदतों के लिए जानती है। रानी क्लियोपैट्रा को लेकर कहा जाता था कि उस दौर में उनसे सुंदर रानी पूरी दुनिया में कोई नहीं थी। इतिहासकारों ने उनकी सुंदरता के बारे में लिखते हुए इस बात का भी जिक्र किया था कि वह इतनी सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से रोज नहाती थीं और इस दूध में लगभग ३०० गुलाब के फूल डाले जाते थे। इसके साथ ही रानी क्लियोपैट्रा अपने शरीर पर जो इत्र लगाती थीं, उसे तैयार करने में महीनों का समय लगता था।

https://youtu.be/lQKYMxaMBH0

रानी क्लियोपैट्रा का जीवन अनोखा था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने सगे भाई टोलेमी से शादी की थी। १८ साल की उम्र में ही रानी क्लियोपैट्रा के पिता का निधन हो गया था, इसके बाद रानी क्लियोपैट्रा ने मिस्र की गद्दी पर बने रहने के लिए अपने दो सगे भाइयों से शादी कर ली थी। हालांकि, बाद में जुलियस सीजर की मदद से रानी क्लियोपैट्रा ने अपने भाइयों को रास्ते से हटा दिया और खुद मिस्र की गद्दी पर बैठ गई। रानी क्लियोपैट्रा की जिंदगी के साथ-साथ उसकी मौत भी रहस्यमई थी। आज तक दुनिया में रानी क्लियोपैट्रा के मौत पर विवाद है। कुछ इतिहासकार कहते हैं कि रानी क्लियोपैट्रा की हत्या हुई थी और कुछ का कहना है कि क्लियोपैट्रा ने पहले मार्क एंटनी की हत्या करवा दी फिर खुद भी जान दे दी।

Share:

  • देश के हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति लंबित, केंद्र सरकार ने कॉलेजियम पर फोड़ा ठीकरा

    Sun Dec 10 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । देश के हाईकोर्ट (High Court)में जजों की नियुक्ति (Appointment)में हो रही देरी को लेकर सरकार (Government)और सुप्रीम कोर्ट के बीच चल रही खींचतान (tussle)के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal)ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कम से कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved