img-fluid

पत्नी और सास कर रहे थे प्रताड़ित, युवक ने खाया जहर; मौत

November 30, 2025

इंदौर। इंदौर के गांधी नगर में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। उसके भाई और पिता ने मामले में पत्नी और सास पर आरोप लगाए है। उनके मुताबिक तलाक को लेकर पत्नी दबाव बना रही थी। इसे लेकर युवक डिप्रेशन में था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।


गांधीनगर पुलिस के मुताबिक नया बसेरा में रहने वाले संजय (30) पुत्र भोलाराम अवासे ने शनिवार को जहर खा लिया था। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। भाई नीलेश ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता है। उसने 6 साल पहले मुस्कान खरे नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। परिवार में उसके दो बच्चे हैं।

दीपावली के समय मुस्कान अपनी मां के घर चली गई। इसके बाद वह लगातार संजय पर तलाक को लेकर दबाव बना रही थी। उसने पुलिस में भी संजय को लेकर शिकायत की थी।

दोनों के बीच शनिवार को मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद संजय ने यह जानलेवा कदम उठा लिया। नीलेश के मुताबिक संजय को उसकी पत्नी के अलावा सास सपना और उसकी नानी भी परेशान कर रही थी। पुलिस ने परिवार के आरोप के बाद मामला जांच में लिया है।

Share:

  • रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी पीछे छूटे

    Sun Nov 30 , 2025
    नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India and South Africa) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को खेला गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. कोहली और रोहित ने मिलकर दूसरे विकेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved