img-fluid

गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया युवक, जानें फिर क्या हुआ?

January 31, 2022


बेंगलुरु। कर्नाटक की हाईटेक सिटी बेंगलुरु से हैरान करने वाली खबर आई है। 25 साल का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंतरंग पलों का वीडियो एक पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया। उसका कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने यह वीडियो क्लिप अपलोड की है।

बेंगलुरु के आस्टिन टाउन इलाके के बीपीओ कर्मचारी इस युवक ने पुलिस में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। इस शिकायत पर बेंगलुरु की सेंट्रल सीईएन क्राइम ब्रांच पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया।


  • बीपीओ कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुछ सप्ताह पूर्व बेंगलुरु की एक होटल में कुछ वक्त बिताया था। कुछ शरारती तत्वों ने उन पलों को गुप्त कैमरे के जरिए इसे रिकॉर्ड कर लिया और विभिन्न पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया।

    युवक का कहना है कि उसे इस बारे में तब पता चला जब उसने 21 जनवरी को ऐसी एक साइट खोली तो अपना ही वीडियो देख हैरान रह गया। बाद में कई अन्य साइट्स पर भी यह वीडियो नजर आया। पुलिस ने कहा कि अपलोड किए गए वीडियो में युवक युवती के चेहरे धुंधले किए गए हैं।

    युवक ने अपने सीने पर जन्म से मौजूद निशान आदि के आधार पर दावा किया है कि यह वीडियो उसी का है। पुलिस को शक है कि यह वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड नहीं किया गया है, क्योंकि इसमें विभिन्न कोणों से ली गई तस्वीरें हैं। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर से आज 8 शहरों की 24 उड़ानें निरस्त

    Mon Jan 31 , 2022
    निरस्त उड़ानों में चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें शामिल इंदौर। यात्रियों की कमी के चलते इंदौर से उड़ानों (flights from Indore) के निरस्त होने का क्रम जारी है। आज इंदौर से आठ शहरों के बीच चलने वाली कुल 24 उड़ानें निरस्त की गई हैं। रात तक इनकी संख्या और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved