img-fluid

मुंबई में मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी ने उड़ाई लाखों की नकदी

January 18, 2026

डेस्क। अभिनेता और सांसद (Actor and MP) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के मुंबई (Mumbai) वाले घर (House) में चोरी (Theft) हो गई है। डुप्लीकेट चाबियों (Duplicate keys) की मदद से चोर ने लाखों की नकदी साफ कर दी। इस मामले में जब छानबीन की गई तो मालूम चला कि इस घटना को मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी (Former Employee) ने अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर-सिंगर व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में करीब 5.40 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में घटी। आरोप है कि चोरी की घटना को अभिनेता के ही एक पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दिया। मनोज दिवारी के मैनेजर ने इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।


  • चोरी की घटना को दो बार में अंजाम दिया गया। दरअसल, मनोज तिवारी के घर से बीते वर्ष जून में भी चोरी हुई थी। तब चोर ने करीब 4.40 लाख रुपये साफ किए थे। मगर, तब चोर का पता नहीं चल पाया था। बीते 15 जनवरी 2026 को एक बार फिर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक लाख रुपये चोरी किए गए। चोर ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी के साथ करीब 20 वर्ष से काम कर रहे उनके मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने शिकायत दर्ज कराई है।

    आरोपी शख्स मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है, जिसे दो साल पहले निकाल दिया गया था। चोर का पता घर में गुप्त रूप से लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर किया गया। दरअसल, बिना ताला तोड़े बार-बार चोरी होने पर मैनेजर को शक हुआ, जिसके बाद गुप्त रूप से लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें पूर्व कर्मचारी को घर में दाखिल होते देखा गया। उसके पास, घर, बेडरूम व अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिसकी मदद से कैश निकाला। आरोपी को कैमरा फुटेज में चोरी करते देखा गया है। पुलिस के सामने उसने जुर्म कुबूल किया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

    Share:

  • रूस के कामचटका प्रायद्वीप में भीषण बर्फबारी में दफन हो गए 4 मंजिला घर और बड़े वाहन

    Sun Jan 18 , 2026
    मॉस्को। रूस (Russia) के कामचटका क्षेत्र (Kamchatka Region) में शनिवार को हुई भीषण बर्फबारी (Heavy Snowfall) ने पूरे इलाके को सफेद चादर में लपेट दिया है। इससे जन-जीवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों के घर और वाहन इस बर्फबारी के नीचे दफन हो गए हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved