img-fluid

फिर वीकेंड पर पबों पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

April 30, 2023

  • एक पब मालिक बोला- रात 2 बजे तक की शराब पार्टी की परमिशन है

इंदौर (Indore)। एक बार फिर वीकेंड पर पबों में पुलिस और प्रशासन (police and administration) की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की, हालांकि तय समय पर पब बंद नहीं हुए थे। पिछले शनिवार से वीकेंड पर पबों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई में कल रात को स्कीम नंबर 140 स्थित टॉनिक पब पर पहुंची और यहां का स्टॉक चेक करते हुए फूड के सैंपल हैं। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम भी साथ थी। विजय नगर स्थित प्लेबॉय पब की शिकायत मिली थी कि वहां शराब पार्टी हो रही है। प्रशासन की टीम को देखकर पार्टी में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी रजत नामक शख्स द्वारा पार्टी का आयोजन किया जा रहा था।


  • हालांकि पब के कर्मचारियों का कहना था कि रात 2 बजे तक शराब पार्टी की परमिशन ली गई है। हालांकि प्रशासन और पुलिस यह दावा जरूर कर रही है कि वह देर रात तक नशा परोसने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन उनकी कार्रवाई प्रभावी नहीं प्रतीत हो रही है, क्योंकि पबों में रात भर नशा खोरी कराई जा रही है, कार्रवाई सिर्फ खाना पूर्ति की प्रतीत हो रही है।

    Share:

  • बिगड़ा मौसम का मिजाज, सिवनी में ढाई इंच बारिश

    Sun Apr 30 , 2023
    इन्दौर भी तरबतर, बादलों की गडग़ड़ाहट… ओलों की बरसात रविवार। अरब सागर में बने कम दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम के बदले मिजाज के चलते अप्रैल माह में पडऩे वाली प्रचंड गर्मी बारिश में तब्दील हो गई। उत्तर भारत के कई राज्यों सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ हो रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved