
एरोड्रम में नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कई लोगों को कुचला था, तब की थी मांग
इंदौर। घटना कर फरार हुए वाहन चालकों (Drivers) को रोकने के लिए पुलिस (Police) अब विदेशों (Abroad) की तरह स्पाइक स्ट्रिप (Spike strip) का उपयोग कर रही है। पुलिस की योजना है कि हर आउटर के थाने को यह दिया जाए। इसके लिए पुलिस ने 15 स्पाइक स्ट्रिप की मांग मुख्यालय से की है। अब तक 4 मिले हैं। 11 और मांगे गए हैं।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में नौ एंट्री में घुसे ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया था, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इंदौर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से स्पाइक स्ट्रिप की मांग की थी। प्रदेश में पहली बार इंदौर पुलिस को चार स्पाइक स्ट्रिप मिले हैं। इनको टायर किलर के रूप में जाना जाता है। इसमें नुकीली कील लगी होती हैं और यह एक रोल की तरह खुल जाता है। इसको पुलिस घटना होने पर जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलती है, गाड़ी को ट्रेस कर आगे के थाने में इसका प्रयोग किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग अभी यूरोप और इजराइल में होता है, लेकिन पहली बार इंदौर में हो रहा है। एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह ने बताया कि इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से 15 टायर किलर मांगे गए हैं। अभी चार मिले हैं, जबकि ग्यारह और मिलने हैं। इन टायर किलर को सभी आउटर के थानों को दिया जाएगा, ताकि घटना कर कोई भी वाहन चालक भाग न सके और दूसरी दुर्घटना को रोका जा सके। इससे गाड़ी पंक्चर होकर रुक जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved