
भोपाल: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के आरएसएस (RSS) की संगठनात्मक ताकत (Organizational Strength) की तारीफ वाले बयान पर कांग्रेस दो धड़ों में बंटती नजर आई. वहीं अब इन सबके बीच दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की शुरू से बांटों और राज करो की रही है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उनकी (बीजेपी) राजनीति हमेशा बांटो और राज करो की रही है. यह एक ऐसा परिवार (नेहरू-गांधी) है जिसके दो सदस्य शहीद हुए हैं और इसलिए उनके बीच कभी फूट नहीं पड़ सकती, चाहे कितनी भी कोशिशें की जाएं.” उन्होंने कहा, “विचारधारा में कोई अंतर नहीं है. हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं, और यह नेहरू-गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसमें दो लोग शहीद हुए हैं. मैं इस परिवार में फूट डालने की बीजेपी की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved