img-fluid

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड का पार्थिव शरीर लंदन से लाने में हो रही है देरी

June 14, 2025

मुंबई। बिजनेसमैन और पोलो प्लेयर संजय कपूर, (Sanjay Kapoor) जो कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति रह चुके हैं, का गुरुवार को लंदन (London) में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 53 वर्षीय संजय की मौत एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उनका दम घुटने लगा और उनकी जान चली गई।


पार्थिव शरीर लाने में हो रही है देरी
संजय कपूर, सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे और उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का गहरा शौक था। वह भारतीय बिजनेस और स्पोर्ट्स सर्कल में एक जानी-पहचानी शख्सियत थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। चूंकि संजय अमेरिका के नागरिक थे इसलिए उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में थोड़ी देरी हो सकती है।

ससुर का बयान
संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने पुष्टि की है कि लंदन में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और जब तक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होगी तब तक पार्थिव शरीर भारत नहीं ला पाएंगे।

साल 2003 में हुई थी संजय और करिश्मा की शादी
संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। शादी के बाद संजय और करिश्मा दो बार माता-पिता बने – समीरा (2005 में जन्म) और कियान (2011 में जन्म)। साल 2014 में दोनों का अलगाव हुआ और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। तब से करिश्मा अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले कर रही हैं।

Share:

  • राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी विशाल ने इंदौर में किराए पर लिया था फ्लैट...

    Sat Jun 14 , 2025
    इंदौर. इंदौर (Indore) के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है. एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म (Property Management Firm) के मालिक शिलोम जेम्स (Shilom James) ने शुक्रवार को दावा किया कि एक आरोपी विशाल चौहान (Vishal Chauhan) ने हत्या के एक सप्ताह बाद उससे यहां एक फ्लैट किराए पर लिया था. डीलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved