img-fluid

केंद्र और राज्य में सरकार है, फूंक देंगे उड़ जाओगे; नेताजी की प्रतिमा से पार्टी का झंडा हटाने पर BJP नेता की धमकी

January 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता वहां मौजूद पुलिसवालों को धमकी दे रहा। धमकी में वह कह रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार चल रही है। फूंक देंगे तो उड़ जाओगे। कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए इस पर ऐतराज जताया है।

बताया जा रहा है कि आज भोपाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नेताजी की प्रतिमा पर भाजपा का भी झंडा लगा हुआ था। जब वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने यह झंडा हटाने का प्रयास किया तो भाजपा नेताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद ही भाजपा नेता ने यह बयान दिया।


इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भोपाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर लगे भाजपा के झंडे हटाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान भाजपा नेता सपाक्स के लोगों को खुलेआम धमकाते हुए कह रहे हैं कि केन्द्र से लेकर राज्य में भाजपा की सरकार है, फूंक मार देंगे तो उड़ जाओगे। आगे सलूजा ने लिखा कि पहले इनके प्रदेश प्रभारी बनिया-ब्राह्मण को जेब में बता ही चुके हैं।

Share:

  • उपमुख्यमंत्री मौर्य को अपने निर्वाचन क्षेत्र में करना पड़ा विरोध का सामना

    Sun Jan 23 , 2022
    कौशांबी (यूपी) । उत्तर प्रदेश (UP) के उप मुख्यमंत्री (DyCM) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को उनके विधानसभा क्षेत्र (His Constituency) सिराथू (Sirathu) में उस समय विरोध का सामना करना पड़ा (Faces Protests), जब वह वहां प्रचार करने गए थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved