
उज्जैन। कल रात महिदपुर के समीप ग्राम में नवमी पूजा के बाद रात में गाँव का युवक शराबखोरी कर रहा था। इस दौरान उसका विवाद में अपनी भाई से हो गया। नशे की हालत में उसने चाकू से अपनी भाई के सीने पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि समीप के ग्राम चितावद में रहने वाले नागेश्वर की कल रात उसके बड़े भाई समरथ ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कल नवमी पर उनके परिवार में पूजन हुआ था और रात में दोनों भाई और अन्य रिश्तेदार मिलकर शराबखोरी कर रहे थे। देर रात शराब पीने के दौरान दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते नागेश्वर और समरथ के बीच हाथापाई हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved