img-fluid

इंदौर में लगेगा हिंदूवादियों का बड़ा जमावड़ा

February 11, 2025

  • हैदराबाद के विधायक टी. राजा के सिंह गर्जना कार्यक्रम में शामिल होंगे सनातनी

इन्दौर। पूर्व शिक्षामंत्री स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की पुण्यतिथि को इस बार हिन्द रक्षक संगठन समरसता सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रहा है। इसी के तहत 15 फरवरी को एक बड़ा कार्यक्रम दशहरा मैदान में रखा गया है, जहां हैदराबाद के हिन्दूवादी विधायक टी.राजा सिंह गर्जना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज सुबह महू नाका चौराहा पर भाजपाइयों ने स्व. गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़ एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस बार हिन्दरक्षक संगठन गौड़ की 17वीं पुण्यतिथि को समरसता सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रहा है। इस दौरान 5 दिन तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। संगठन के एकलव्यसिंह गौड़ ने बताया कि 15 फरवरी को एक बड़ा कार्यक्रम दशहरा मैदान पर रखा गया है। यह आयोजन हिन्दुत्व को लेकर हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हिन्दू वादी युवा और युवतियां भी शामिल होंगे।


काय्रक्रम को संबोधित करने के लिए हैदराबाद के भाग्यनगर से कट्टरवादी हिन्दू नेता तथा विधायक टी. राजासिंह आ रहे हैं। इसे विशाल धर्म रक्षा समागम नाम दिया गया है। वैसे कार्यक्रम का प्रचार सिंह गर्जना के नाम से किया जा रहा है। वहीं आज समरसता यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। माहेश्वरी स्कूल छत्रीबाग में कन्याओं के लि नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर भी लगाया जा रहा है। 12 फरवरी को विधानसभा 4 के सभी वार्डों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। 13 फरवरी को सेवा दिवस के रूप में बस्तियों में भोजन, कपड़े व फल वितरित करने के साथ गौशालाओं में गौसेवा की जाएगी। 14 तारीख को क्षेत्र के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Share:

  • सडक़ें बना रहे हैं, या एक्सीडेंट झोन, कई मुख्य मार्गों पर निगम के कौतूक

    Tue Feb 11 , 2025
    दो लेवल में ऊंची-नीची सडक़ें बना दी, वाहन चालक डगमगाकर होते है दुर्घटना के शिकार, कई सडक़ों पर लगा दिए पेबर ब्लाक इंदौर। नगर निगम शहर के कई मुख्य मार्गों की सडक़ों पर ऊंचे-नीचे लेवल की सडक़ें बना रही हैं। कंसलटेंटों की फौज होने के बावजूद गंभीर लापरवाहियों के चलते दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved