img-fluid

कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रहें अलर्ट

December 29, 2022

  • मौसम विभाग ने जारी किया यैलो अलर्ट

भोपाल। प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं का रुख होते ही सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों उत्तर से सर्द हवा आ रही है। इससे अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम पारा गिर गया। कई स्थानों पर तापमान 4 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को नौगांव सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। छतरपुर में शीतलहर की स्थिति रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 7 स्थानों कोहरे का ऑरेंज व 5 स्थानों पर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले एक दो दिनों से हवा का रुख उत्तरी हुआ है। इससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार 7 स्थानों पर घने और 5 स्थानों पर मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है।



मौसम विज्ञानी नरेंद्र मेश्राम ने बताया, हवा रुख उत्तरी है। हवा की गति भी लगभग 16 किमी प्रतिघंटा है। कई स्थानों पर तापमान कम हो गया है। दो दिन अभी ऐसा ही रहेगा। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद 29 या 30 दिसंबर से न्यूनतम पारा थोड़ा बढ़ेगा। जनवरी की शुरुआत में फिर हवा का रुख उत्तरी होते ही तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

Share:

  • IAS-IPS के लिए 27 फरवरी को होगी DPC

    Thu Dec 29 , 2022
    नए साल में अफसरों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा भोपाल। मध्यप्रदेश में आईएएस-आईपीएस के लिए 27 फरवरी को डीपीसी होगी। प्रदेश के एसएएस-एसपीएस की आईएएस-आईपीएस पद के लिए डीपीसी होगी। संघ लोक सेवा आयोग ने कल की तारीख तय की है। डीपीसी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की टीम भोपाल आएगी। पहले आईएएस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved