
डेस्क। महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दे दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद नवनीत राणा ने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा, “हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और मैं माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी हूं और जो लोग कहते हैं बाबरी बनाएंगे हम बंगाल में, उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान में तुम सिर्फ शुरुआत करो, हम हिंदू की ताकत क्या है हिंदुस्तान में, वह हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved