मुंबई। साल 2025 खत्म होने वाला है। इस साल इंडियन सिनेमा (indian cinema) में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें से एक फिल्म को ऑस्कर 2026 में अंतर्राष्ट्रीय फीचर (International Feature at the Oscars 2026) फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। आज हम आपको साल 2025 के मोस्ट पॉपुलर इंडियन डायरेक्टर्स के नाम बता रहे हैं। टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर्स की ये लिस्ट आईएमडीबी ने जारी की है। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर डायरेक्टर नीरज घायवान का नाम है। नीरज अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म ऑस्कर 2026 में भारत की आधिकारिक एंट्री है।
लक्ष्मण उतेकर: लिस्ट में 9वें नंबर पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर का नाम है। इस साल उनकी फिल्म छावा रिलीज हुई है। छावा को बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है। छावा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
डोमिनिक अरुण: लिस्ट में 8वें नंबर पर मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर डोमिनिक अरुण का नाम है। डोमनिक अरुण की फिल्म लोका चैप्टर 1 इस साल रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
अनुराग बसु: लिस्ट में 7वें नंबर पर डायरेक्टर अनुराग बसु का नाम है। अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।
आर एस प्रसन्ना: लिस्ट में छठे नंबर पर डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना का नाम है। आर एस प्रसन्ना ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर डायरेक्ट की है।
पृथ्वीराज सुकुमारन: लिस्ट में 5वें नंबर पर डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम है। इस साल उनकी फिल्म एमपुराण रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
अनुराग कश्यप: लिस्ट में चौथे नंबर पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम है। इस साल अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर और निशांची जबरदस्त चर्चा में रही है।
लोकेश कनगराज: लिस्ट में तीसरे नंबर पर डायरेक्टर लोकेश कनगराज का नाम है। इस साल उनकी डायरेक्ट की गई फिल्म कुली रिलीज हुई है। कुली ने दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई की है।
आर्यन खान: लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम है। आर्यन खान ने डायरेक्टर के तौर पर इस साल अपना डेब्यू किया है। उनकी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। आर्यन खान की सीरीज को फैंस ने खूब पसंद किया है।
मोहित सुरी: लिस्ट में पहले नंबर पर डायरेक्टर मोहित सुरी का नाम है। वो इस साल की सुपरहिट फिल्म सैयारा को लेकर चर्चा में रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved