img-fluid

2022 में मध्यप्रदेश में हुए ये 5 बड़े सड़क हादसे, 70 से ज्यादा लोगों की गई जान

December 31, 2022

भोपाल। आज यानी शनिवार को साल 2022 का आखिरी दिन है, इस साल में कई अच्छी यादें भी आई है और कई दुर्घटनाओं (many accidents) कि भी जानकारियां मिली है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2022 में सड़कों पर मौत ने खूब तांडव मचाया है। इस साल के पांच बड़े हादसों में 70 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

पहला हादसा: पांच जून की शाम पौने सात बजे उत्तरकाशी के पुरोला (Purola of Uttarkashi) में डामटा के पास यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे। इनमें से 26 की मौत हो गई थी। बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थे।

दूसरा हादसा: 18 जुलाई 2022 को धार जिले के खलघाट (Khalghat in Dhar district) में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई थी। बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। खलघाट संजय सेतु पुल से बस नीचे गिर गई थी। बस को क्रेन के जरिए निकाला गया। हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई सीधे 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी थी।


तीसरा हादसा: हादसा 22 अक्टूबर की रात साड़े 11 बजे का था। रीवा जिले के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी और 40 लोग घायल हुए थे। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बताया जा रहा था कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।

चौथा हादसा: बैतूल जिले के झल्लार में एक बस और कार की टक्कर में 11 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा 4 नवंबर को हुआ था। रात करीब सवा दो बजे एक टवेरा कार की खाली बस से जा टकराई। सभी लोग अमरावती के एक गांव में बैतूल के झल्लार से 20 दिन पहले मजदूरी करने गए थे। सभी लोग गुरुवार रात करीब 9 बजे अमरावती से झल्लार के लिए रवाना हुए थे। रात करीब सवा दो बजे का चालक को झपकी लगी और कार सीधे बस में जा घुसी।

पांचवां हादसा: रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा 5 दिसंबर को हुआ था। महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर सातरुंडा फंटे के पास बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्ऱॉला द्वारा रौंदने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी लोग बस का इंतजार करने सड़क किनारे बैठे थे। तेज रफ्तार से आया ट्रॉला लोगों को रौंदते हुए निकल गया था।

Share:

  • सड़क दुर्घटनाओं के मामले में इंदौर ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया

    Sat Dec 31 , 2022
    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) ने स्वच्छता के मामले में नाम कमाया है, वहीं सड़क हादसों को लेकर इसकी छवि पर दाग लगता दिख रहा है। दरअसल, वाहनों की गति सीमा अधिक (vehicle speed limit) होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं के मामले में इंदौर ने देश में दूसरा स्थान (2nd place) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved