मुंबई। बॉलीवुड में करण जौहर (Karan Johar) एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई नए एक्टर्स को लॉन्च किया है। पर आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो करण जौहर (Karan Johar) से भिड़ चुके हैं। इस लिस्ट में चार नेशनल अवॉर्ड्स जितने वाली हिरोइन का भी नाम शामिल है।
करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई एक्टर्स के टैलेंट को पर्दे पर लाया है। उन्होंने कई एक्टर्स को लॉन्च भी किया है। पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के नाम बता रहे हैं जो करण जौहर से भिड़ चुके हैं।
काजोल
काजोल और करण जौहर भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों फिल्मों में आने से पहले दोस्त थे। इंडस्ट्री के इन दो दोस्तों के बीच भी एक बड़ी लड़ाई हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल और करण जौहर के रिश्तों में खटास उस वक्त आई थी जब करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म शिवाय का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था। करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में बताया था, “उन्होंने (काजोल) 25 साल में मेरे मन में उनके लिए जो भी भावनाएं थीं उसे मार दिया है। मुझे नहीं लगता वो मुझे डिजर्व करती हैं। अब मैं उनके लिए कुछ भी महसूस नहीं करता हूं।” हालांकि, अब करण जौहर और काजोल के बीच एक बार फिर दोस्ती ठीक है।
अनुराग कश्यप
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप के बीच अब रिश्ते भले ही सुधर गए हों, लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में अनुराग कश्यप में करण जौहर के बारे में कहा था कि वो एक मोटे बच्चे हैं जिन्हें लगता है वो अभी भी स्कूल में हैं। इस कमेंट के जवाब में करण जौहर ने अनुराग कश्यप को साइकोपैथ बताया था।
कार्तिक आर्यन
करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच लड़ाई तब खबरों में आई थी जब साल 2021 में कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से हटा दिया गया था। इस दौरान कार्तिक आर्यन को अनप्रोफेशनल बताया गया था। हालांकि, साल 2023 में करण और कार्तिक के बीच चीजें ठीक हो गई हैं और अब वो करण जौहर के दो प्रोजेक्ट्स ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘नागजिला’ में नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जब इंडस्ट्री में फेमस होने लगी थीं तब करण जौहर को इस चीज से तकलीफ हुई थी। करण जौहर ने खुद इस चीज को माना था कि वो प्रियंका चोपड़ा के फेम से खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते सुधर गए थे।
कंगना रनौत
चार नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाली कंगना रनौत और करण जौहर की लड़ाई खूब चर्चा में रही थी। कॉफी विद करण में कंगना ने कहा था कि करण नेपोटिज्म का झंडा लेकर घूमते हैं। उन्होंने करण जौहर को मूवी माफिया तक कहा है। कंगना ने कई बार सोशल मीडिया पर भी करण जौहर को टारगेट किया है। करण ने भी कई बार कंगना को टारगेट किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved