img-fluid

ये हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में, जानिए नंबर 1 पर किसने मारी बाजी

February 14, 2026

मुंबई। नेटफ्लिक्स (Netflix) की इस हफ्ते की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में जानें इस बार किस फिल्म ने नंबर 1 पर बाजी मारी है और बाकी टॉप 10 की फुल लिस्ट जानें।

नेटफ्लिक्स टॉप 10 फिल्में
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्म की लिस्ट में जानें किन फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी को पछाड़कर जानें नंबर 1 पर कौनसी फिल्म है।

धुरंधर
नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग 10 फिल्मों में नंबर 1 पर धुरंधर है। धुरंधर ने जैसे बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी हुई थी। वैसे ही नेटफ्लिक्स पर भी इसने नंबर 1 पर बाजी मारी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम किरदार में थे।

तेरे इश्क में
दूसरे नंबर पर है फिल्म तेरे इश्क में जिसमें धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। यह धनुष और कृति की साथ में पहली फिल्म है।



  • मर्दानी 2
    रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज होने के बाद उनकी पुरानी दोनों फिल्में लोगों ने खूब देखी है। मर्दानी 2 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मर्दानी 2 को क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    इवन इफ दिस लव डिसअपीयर टुनाइट

    इवन इफ दिस लव डिसअपीयर टुनाइट कोरियन फिल्म है जिसे इंडिया में भी काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स में ट्रेंडिंग होने वाली फिल्म की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
    हक

    यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंड लिस्ट में काफी समय से अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    दे दे प्यार दे 2
    अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2, छठे नंबर पर है। फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    मर्दानी
    रानी मुखर्जी की मर्दानी सातवें नंबर पर है। रानी पहली ऐसी सेलेब हैं जिनकी 2 फिल्में ट्रेंडिंग की लिस्ट में जगह बनाई हुई हैं।

    चैम्पियन्स
    तेलेुगु फिल्म चैम्पियन्स इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। फिल्म में रोशन मेका लीड रोल में हैं और इसमें एक फुटबॉलर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स रिस्पॉन्स मिला था।

    जॉली एलएलबी 3
    अक्षय कुमार, अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। अक्षय और अरशद की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट थी।

    ट्रांसफॉर्म्स वन्स
    10वें नंबर पर फिल्म है हॉलीवुड ट्रांसफॉर्म्स वन्स। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एड किया है।

    Share:

  • HC जज ने जमानत मामले की सुनवाई से खुद को हटाया, SC की टिप्पणी से हुए आहत, अब चीफ जस्टिस से की ये अपील

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के जज जस्टिस पंकज भाटिया (Judge Justice Pankaj Bhatia) ने शुक्रवार, 13 फरवरी को एक जमानत याचिका (bail plea) की सुनवाई (hearing) से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की हालिया टिप्पणियों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है। जस्टिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved