जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कंगाल बना सकती मनीप्लांट से जुड़ी ये गलतियां, देखें कहीं आप भी तो नही करते ऐसा

नई दिल्‍ली। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार, मनीप्लांट(money plant) लगाने से आर्थिक समृद्धि होती है। घर में मनप्लांट रखने से सुख-समृद्धि (happiness and prosperity) का वास होता है। इसके अलावा इस पौधे को ऑफिस या दुकान में भी रख सकते हैं। आर्थिक तंगी (Financial scarcity) से बचने या फिर छुटकारा पाने के लिए इस पौधे को लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मनीप्लांट रखने से पहले कुछ बातों का जान लेना जरूरी होता है। मनीप्लांट से जुड़ी एक गलती व्यक्ति को कंगाल बना सकती है।

1. इस दिशा में न रखें मनीप्लांट-
सुख-समृद्धि पाने के लिए मनीप्लांट (money plant) को सही दिशा में रखना जरूरी होता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।



2. सीधे जमीन पर न रखें-
मनीप्लांट का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि आप रस्सी या किसी छड़ी की मदद से इसे ऊपर की ओर बढ़ने की दिशा में रख सकते हैं। इसे कभी जमीन पर न फैलने दें।

3. सूखने माना जाता है अशुभ-
वास्तु के अनुसार, घर में सूख रहे मनीप्लांट को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सूखता मनीप्लांट घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर इसके पत्ते सूखने लगे तो उन हिस्सों को काट देना चाहिए।

4. हमेशा घर के अंदर रखें– मनीप्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इस पौधे को पनपने के लिए सूर्य के ज्यादा प्रकाश की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मनीप्लांट का पौधा कभी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

5. भूलकर भी न करें गिफ्ट- वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा भूलकर भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र नाराज हो जाते हैं। शुक्र ग्रह को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दूसरों को मनीप्लांट गिफ्ट करने से बचें।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

कर्नाटक में मस्जिद पर उपद्रवियों ने फहराया भगवा झंडा, तनाव

Wed May 11 , 2022
बेलागवी । कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी (Belgavi) जिले के एक गांव में (In a Village) बुधवार को कुछ उपद्रवियों (Some Miscreants) ने एक मस्जिद पर (On Mosque) भगवा झंडा फहरा दिया (Hoisted Saffron Flag), जिससे क्षेत्र में तनाव (Tension) पैदा हो गया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने तड़के मस्जिद की मीनार पर चढ़कर झंडा फहराया। […]