img-fluid

छठ की भीड़ को लेकर रेलवे अलर्ट

November 12, 2026

  • हेल्प डेस्क और अतिरिक्त स्टाफ तैनात, सीसीटीवी व डॉग स्क्वाड से होगी निगरानी

जबलपुर। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं, वहीं यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सीसीटीवी कैमरों और डॉग स्क्वाड के जरिए स्टेशन परिसरों की लगातार निगरानी करेगा।



  • मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के निर्देशन में जबलपुर, मदन महल, कटनी, कटनी मुड़वारा, सतना, सागर, दमोह और पिपरिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। जबलपुर, कटनी और कटनी मुड़वारा में टिकट काउंटरों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही एटीवीएम और एम-यूटीएस मोबाइल ऐप से अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और ट्रेन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग के हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यात्री दबाव को देखते हुए जबलपुर, कटनी और कटनी मुड़वारा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ को प्लेटफॉर्म पर फैलने से रोकने और यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए जबलपुर, कटनी, कटनी मुड़वारा और सतना क्षेत्र में होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। यहां यात्रियों को व्यवस्थित रूप से ठहराने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा ट्रेनों में अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ट्रेन के आगमन-प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की जानकारी नियमित उद्घोषणाओं के माध्यम से दी जाएगी। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और खानपान स्टॉलों की व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जा रही है।

    सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनात
    यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने प्रमुख स्टेशनों और रेलवे परिसरों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी, जबकि डॉग स्क्वाड की मदद से प्लेटफॉर्म और संवेदनशील स्थानों की जांच की जाएगी। रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, चलती ट्रेन में चढऩे-उतरने से बचें और पटाखे सहित ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा न करें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए स्टेशन पर उपलब्ध हेल्प डेस्क अथवा रेलवे कर्मचारियों से संपर्क करें। मंडल ने यात्रियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैं।

    Share:

  • राजामौली की ‘वाराणसी’ में प्रकाश राज की कास्टिंग पर सवाल, अभिनेता बोले- आखिर ये लोग किसे बैन कर पाएंगे?

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेता प्रकाश राज (Actor Prakash Raj)अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ बेबाक राजनीतिक विचारों (Political ideas)के लिए भी पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media)पर कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद होता है और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई मौकों पर एक्स पर उनकी फिल्मों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved