मुंबई। छह अक्टूबर से बिग बॉस सीजन 18 (Big Boss 18) शुरू हो रहा है। हर साल की तरह नए लोग और नई थीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह तैयार है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस (Big Boss) टीवी का सबसे बहुप्रतीक्षित शो है। इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। रविवार की रात एक ग्रैंड प्रीमियर के साथ इसकी शुरुआत होने जा रही है। आज हम बिग बॉस के सभी सीजन के विजेताओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो इस शो का हिस्सा बनें और ट्रॉफी अपने नाम की।
बिग बॉस सीजन 1
बिग बॉस के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले थे ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय। शो जीतने पर उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी।
बिग बॉस सीजन 3
‘बिग बॉस सीजन 3’ का खिताब अपने नाम विन्दु दारा सिंह ने किया था। उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये मिले थे। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।
बिग बॉस सीजन 4
‘बिग बॉस सीजन 4’ की ट्रॉफी पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कब्जा जमाया था। वह शो की पहली महिला विजेता बनी थीं। ट्रॉफी के साथ वह एक करोड़ रुपये की धनराशि घर ले गई थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved