जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

ये दो राशि वाले कभी नहीं होते परेशान, क्‍यों होती है गुरु कृपा

ज्योतिष (Astrology) में कहा जाता है कि जीवन में सबको हर चीज नहीं मिलती। कुछ मिलता है तो कहीं पर किसी चीज की कमी रहती है। ज्योतिष के मु​ताबिक दो राशियों (zodiac signs) का हाल भी कुछ ऐसा ही होता है। पैसों के मामले में धू, और मीन राशियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं, क्‍योंकि इन राशि वालों पर गुरू की हमेशा कृपा रहती है।
ज्योतिष (Astrology) में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। कुछ राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। जिस पर गुरु की कृपा होती है उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है


धनु राशि- देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं। इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। ये लोग धार्मिक स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। धनु राशि के लोग ज्ञान का तलाश में रहते हैं। ये लोग निडर स्वभाव के होते हैं।
ये लोग ईमानदार होते हैं। इन लोगों को धोखेबाज लोग पसंद नहीं होते हैं। इन लोगों को देवगुरु बृहस्पति की कृपा से किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हर कार्य में सफल होते हैं ये 4 राशि वाले, बजरंगबली होते हैं इनके सहायक

मीन राशि- मीन राशि के स्वामी ग्रह भी देवगुरु बृहस्पति हैं। देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मीन राशि वाले खूब मान- सम्मान पाते हैं। ये लोग ईमानदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग भरोसेमंद होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। इन लोगों को प्यार में दिखावा पसंद नहीं होता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं।

Share:

Next Post

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने की बिग बॉस से शमिता शेट्टी की शिकायत, कहा- काम करने के लिए दर्द….

Sat Dec 25 , 2021
डेस्क। टेलीविजन के चर्चित और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को हर रोज बवाल देखने को मिल रहा है। शो में रोजाना हो रहे लड़ाई- झगड़े दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी सदस्य अब फिनाले […]