
भोपाल। शिवाजी नगर में रहने वाली भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) में पदस्थ महिला कर्मचारी के सूने घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय महिला अपने दफ्तर गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक लता वर्मा पति हरिचरण वर्मा (45) अंकुर कॉम्पलेक्स, शिवाजी नगर में रहती हैं। वह बीडीए में सहायक गे्रड के पद पर पदस्थ है। कल सुबह करीब दस बजे अपने दफ्तर चली गई थी। जहां से शाम करीब छह बजे वह अपने घर लौटी तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ है। बाद में अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी दस हजार रुपए समेत लाखों रुपए का माल गायब है। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। हालांकि एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अब पुलिस आसपास रहने वाले पुराने बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अब तक आरोपी बेसुराग हैं। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved