
नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक की खूबसूरत और सुपरहिट एक्ट्रेस(beautiful and superhit actress) नीलम कोठारी(Neelam Kothari) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो(singing reality show) इंडियन आइडल(Indian Idol) के खास एपिसोड सीजन ऑफ लव में पहुंचीं नीलम ने शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) और गौरी खान(Gauri Khan’s) की लव स्टोरी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। नीलम ने बताया(Neelam revealed) कि खुद शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) ने उन्हें बताया था कि उनकी और गौरी की शादी की एक वजह(reasons) नीलम(Neelam) भी हैं।
नीलम(Neelam) के मुताबिक, शाहरुख(Shah Rukh) और गौरी(Gauri) दोनों ही उनके बड़े फैन थे और साथ बैठकर उनकी फिल्में देखने जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यहीं से उनकी लव स्टोरी ने रफ्तार पकड़ी। नीलम ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी फिल्में किसी की जिंदगी में इतना बड़ा रोल निभा रही हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो नीलम कोठारी ने 90 के दशक में गोविंदा और चंकी पांडे के साथ कई हिट फिल्में दीं। ‘लव 86’, ‘इल्जाम’, ‘आग ही आग’ और ‘एक लड़का एक लड़की’ जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। हाल के वर्षों में नीलम OTT वेब सीरीज बॉलीवुड वाइव्स में नजर आईं और अब वह भावना पांडे व महीप कपूर के साथ अक्षय कुमार के होस्ट किए जाने वाले क्विज शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में भी दिखाई देंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved